Friday, February 26, 2021

भगवान शिव की अर्धांगिनी


शिव और शक्तिभगवान शिव जी की अर्धांगिनी पार्वती जी को ही शैलपुत्री‍, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री आदि नामों से जाना जाता है।


आदि शक्ति मां दुर्गा का ध्यान करने वाले के जीवन में कभी शोक और दुख नहीं आता। मां का केवल एक रूप है, अनेक नहीं इस रहस्य का ज्ञात होने से जातक भगवान शिव की शक्ति के ओज मंडल में शामिल हो जाता है।

संपूर्ण संसार की उत्पत्ति के पीछे आदि शक्ति मां जगत जननी ही मूल तत्व हैं और जगत माता के रूप में उनकी उपासना की जाती है। शक्ति सृजन और नियंत्रण की पारलौकिक शक्ति है।देवीभागवत के अनुसार शिव भी शक्ति के अभाव में शव या निष्क्रिय बताएं गए हैं। मनुष्य की विभिन्न प्रकार की शक्तियों को प्राप्त करने की अनंत इच्छा ने शक्ति की उपासना को व्यापक आयाम दिया है। यहां प्रस्तुत है माता के अनेकों रूपों का वर्णन। इन्होंने ने ही अपने योग्य पुरूषों का निर्माण किया जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश कहे जाते हैं|

माता पार्वती, उमा, महेश्वरी, दुर्गा, कालिका, शिवा, महिसासुरमर्दिनी, सती, कात्यायनी, अम्बिका, भवानी, अम्बा, गौरी, कल्याणी, विंध्यवासिनी, चामुन्डी, वाराही, भैरवी, काली, ज्वालामुखी, बगलामुखी, धूम्रेश्वरी, वैष्णोदेवी, जगधात्री, जगदम्बिके, श्री, जगन्मयी, परमेश्वरी, त्रिपुरसुन्दरी,जगात्सारा,जगादान्द्कारिणी, जगाद्विघंदासिनी, भावंता, साध्वी, दुख्दारिद्र्य्नाशिनी, चतुर्वर्ग्प्रदा, विधात्री, पुर्णेंदुवदना, निलावाणी, पार्वती,सर्वमंगला, सर्वसम्पत्प्रदा, शिवपूज्या, शिवप्रिता, सर्वविध्यामयी, कोमलांगी, विधात्री, नीलमेघवर्णा, विप्रचित्ता, मदोन्मत्ता, मातंगी, देवी खडगहस्ता, भयंकरी,पद्मा, कालरात्रि, शिवरुपिणी, स्वधा, स्वाहा, शारदेन्दुसुमनप्रभा, शरद्ज्योत्सना, मुक्त्केशी, नंदा, गायत्री, सावित्री, लक्ष्मी ,अलंकार, संयुक्ता, व्याघ्रचर्मावृत्ता, मध्या, महापरा, पवित्रा, परमा, महामाया, महोदया इत्यादी देवी भगवती के कई नाम हैं।……शिव स्वरूप वर्णन




सर्पहार : सर्प जैसा हिंसक जीव शिव के अधीन है। सर्प तमोगुणी व संहारक जीव है, जिसे शिव ने अपने वश में कर रखा है।

त्रिशूल : शिव के हाथ में एक मारक शस्त्र है। त्रिशूल भौतिक, दैविक, आध्यात्मिक इन तीनों तापों को नष्ट करता है।

डमरू : शिव के एक हाथ में डमरू है, जिसे वह तांडव नृत्य करते समय बजाते हैं। डमरू का नाद ही ब्रह्मा रूप है।

मुंडमाला : शिव के गले में मुंडमाला है, जो इस बात का प्रतीक है कि शिव ने मृत्यु को वश में किया हुआ है।

छाल : शिव ने शरीर पर व्याघ्र चर्म यानी बाघ की खाल पहनी हुई है। व्याघ्र हिंसा और अहंकार का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि शिव ने हिंसा और अहंकार का दमन कर उसे अपने नीचे दबा लिया है।

भस्म : शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से किया जाता है। भस्म का लेप बताता है कि यह संसार नश्वर है।

वृषभ : शिव का वाहन वृषभ यानी बैल है। वह हमेशा शिव के साथ रहता है। वृषभ धर्म का प्रतीक है। महादेव इस चार पैर वाले जानवर की सवारी करते हैं, जो बताता है कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष उनकी कृपा से ही मिलते हैं

भगवान शिव का रूप-स्वरूप जितना विचित्र है, उतना ही आकर्षक भी। शिव जो धारण करते हैं, उनके भी बड़े व्यापक अर्थ हैं :

जटाएं : शिव की जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं।

चंद्र : चंद्रमा मन का प्रतीक है। शिव का मन चांद की तरह भोला, निर्मल, उज्ज्वल और जाग्रत है।

त्रिनेत्र : शिव की तीन आंखें हैं। इसीलिए इन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। शिव की ये आंखें सत्व, रज, तम (तीन गुणों), भूत, वर्तमान, भविष्य (तीन कालों),स्वर्ग, मृत्यु पाताल (तीनों लोकों) का प्रतीक हैं।

 

शिव और शक्ति



Thursday, February 25, 2021

Happy Maha Shivratri 2021

 








Happy Maha Shivratri 2021


(1)  मेरे रोम-रोम में शिव का नाम तो नहीं है पर, सच्चे दिल अपने शिव याद करती हूँ, …!! हर_हर_महादेव ..!!

(2)  मैं और मेरा भोलेनाथ दोनो ही बड़े भुलक्कड़ है, वो मेरी गलतियाँ भूल जाते है और मैं उनकी

महेरबानियाँ ।।जय हो भोलेनाथ।।, ।। हर हर महादेव ।।

(3)  शिव की बनी रहे आप पर छत्र-छाया, पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में जो कभी किसी ने भी न पाया। Happy Maha Shivratri!

(4)  ना गिन के दिया ना तोल के दिया, मेरे महादेव, मेरे भोले नाथ ने जिसे भी भी दिया, दिल

खोल कर दिया । ।।जय हो भोलेनाथ।।, ।। हर हर महादेव ।। Happy Maha Shivratri 2021

(5)  कृपा जिनकी मेरे ऊपर, तेवर भी उन्हीं का वरदान है। शान से जीना सिखाया जिसने,

महाकाल उनका नाम है । ।। हर हर महादेव ।।

(6)  कैसे कह दूँ कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई, जब-जब भी मैं रोई, मेरे भोलेनाथ को खबर हो

गयी, जिसने मुझे बहुत शक्ति और आगे बढ़ने की हिम्मत दी, जय हो कालों के काल मेरे महाकाल तेरी सदा दी जय ।। हर हर महादेव ।।

(7)  सबसे बड़ा तेरा दरबार है, तू ही सब का पालनहार है सजा दे या माफी महादेव, तू ही हमारी

सरकार है…. ।। हर हर महादेव ।।

Wednesday, February 24, 2021

Happy Maha shivratri 2021

Jai Baba Dhundeshwar Mahadev  नमस्कार मै हूँ Anu Mehta मै आपके लिए लेकर आयी हूँ Happy Maha shivratri 2021 पर इन Messages, Images, Shayari से दें अपनों को शुभकमनाएं। Maha shivratri 2021: महाशिवरात्रि... भगवान शिव की आराधना का दिन। शिवपुराण के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ही Maha shivratri के

रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बड़ा महत्व है और इस दिन भक्त अपने भोले बाबा की पूजा-अर्चना के साथ ही उपवास भी करते हैं। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के साथ पूजा का दौर शुरू होता है जो देर रात तक जारी रहता है। कई जगहों पर तो रात्रि जागरण भी किया जाता है। इस बार शिवरात्रि 11 March को आ रही है और उसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी है। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी शिवरात्रि के मौके पर अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए हम आपके लिए लाए हैं बाबा भोले से जुड़े शुभकमना SMS, Images, Shayari और Shivratri Greetings। तो फिर देर किस बात कि अभी से शुरू कर दें Wish करना………..

---------------------------------------------------------------------------------------

 आई है शिवरात्रि, मेरे भोले बाबा का है दिन ,

शिव के चरणों में मुझे शीश झुकाने दो,

भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…….

----------------------------------------------------------

शिव की भक्ति से नूर मिलता है

सबके दिलों को सुकून मिलता है

जो भी लेता है दिल से भोले का नाम

उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है

जय भोलेनाथ हैप्पी महाशिवरात्रि 2021

---------------------------------------------------------------------------

सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,

सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,

हम बनें भोले की चरणों की धूल,

आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल जय भोलेनाथ,

हैप्पी महाशिवरात्रि 2021

----------------------------------------------

शिव की महिमा अपरम्पार,

शिव करते सबका उद्धार।

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे

आपको और आपके परिवार को

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं………….

-----------------------------------------------------------------------------------------

भोले शंकर आपके 

जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें

ना रहे जीवन में कोई भी दुख

हर ओर फैल जाए

सुख ही सुख आपको और

आपके परिवार को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…………..

-----------------------------------------------------------------------------------------

मेरे शिव शंकर भोले नाथ, बाबा अपने सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करना और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना जय शिव शम्भू भोले नाथ.....

------------------------------------------------------

आज है महाशिवरात्रि, करिए भोले भंडारी का जाप, उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप.

जय भोलेनाथ हैप्पी महाशिवरात्रि

------------------------------------------------------

एक पुष्प, एक बेलपत्र, एक लोटा जल की धार, कर दे सबका उद्धार हैप्पी महाशिवरात्रि…………………………

-----------------------------------------------------------------------------------------

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांण्डाल का,


काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का,

भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। हैप्पी शिवरात्रि।

----------------------------

भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो

शिव के चरणों में शीश झुकाने दो

आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन

आज के दिन मुझे भोले के गीत गाने दो

जय शिव शंकर। शिवरात्रि पर शुभकामनाएं।

-----------------------------------------------------------------------------


बाबा ने जिस पर भी डाली छाया……..

पलट गई रातो रात उसकी किस्मत…..

उसे वो सब मिला बिन मांगे ही,

जो कभी किसी ने ना पाया

हैप्पी शिवरात्रि।

---------------------------------------------

यह कैसी घटा छाई है

हवा में नई सुर्खी आई है

फैली है जो सुगंध हवा में

जरुर महादेव ने चिलम लगाई है

हैप्पी शिवरात्रि।

-----------------------------------------------------------------------------------------

शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है !!महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं!!

मेरे प्यारे दोस्तों अगर आपको मेरी ये पोस्ट " Maha-Shivratri Whatsapp status, Facebook Wishes & Status” हिंदी में पसंद आये तो Like & Comment Box "Jai Baba Dhundeshwar Mahadev "लिखे और अधिक से अधिक share करे………Thank you